राज्यपाल ने श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ में की सहभागिता
मुंबई, दि. २९ : महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री जिष्णु देव वर्मा ने पुरुषोत्तम मास के अवसर पर जोगेश्वरी, मुंबई में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ में सहभागिता कर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं भक्तों से संवाद किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल एक धार्मिक कथा नहीं, बल्कि चरित्रवान, संस्कारित और आदर्श समाज के निर्माण का माध्यम है। श्रीमद्भागवत की शिक्षाएं समाज को नैतिक मूल्यों एवं आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करती हैं।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने कथावाचक महावीर शरण शास्त्री का सत्कार किया तथा श्रीमद्भागवत महायज्ञ के आयोजन के लिए सावरकर फाउंडेशन को बधाई दी।
इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं नगरसेवक रुपेश सावरकर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment