Friday, 6 March 2026

पर्यावरणीय दृष्टिकोण से श्रीक्षेत्र ज्योतिबा मंदिर परिसर का विकास किया जाए

 पर्यावरणीय दृष्टिकोण से श्रीक्षेत्र ज्योतिबा मंदिर परिसर का विकास किया जाए

– मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

• श्रीक्षेत्र ज्योतिबा मंदिर और परिसर के 170 करोड़ रुपये के संशोधित विकास आराखड़े को मंजूरी

• श्रीक्षेत्र ज्योतिबा मंदिर एवं परिसर विकास आराखड़ा शिखर समिति की बैठक

 

मुंबई, 5 मार्च : श्रीक्षेत्र ज्योतिबा मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्र का विकास पर्यावरणीय दृष्टिकोण से किया जाए। कोल्हापूर जिले स्थित इस मंदिर में राज्य ही नहीं बल्कि देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। यह पूरा पहाड़ी क्षेत्र पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैइसलिए विकास कार्य करते समय पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए ऐसे निर्देश मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिए ।

मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए कुल 250 करोड़ रुपये की योजना तैयार की गई हैजिसमें से 80 करोड़ रुपये के कार्य पहले ही शुरू हो चुके हैं। मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में विधान भवन में आयोजित शिखर समिति की बैठक में 170 करोड़ रुपये के संशोधित विकास कार्यों को मंजूरी दी गई।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi