Friday, 20 March 2026

भारत सहित मित्र देशों के सैन्य अधिकारियों ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

 भारत सहित मित्र देशों के सैन्य अधिकारियों ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

 

मुंबई, दि.१७ : नेशनल डिफेंस कॉलेजनई दिल्ली में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारत तथा छह मित्र देशों के वरिष्ठ सैन्य एवं नागरी सेवा अधिकारियों के 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से लोक भवनमुंबई में शिष्टाचार भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल में भारतीय नौसेनावायुसेना एवं स्थलसेना के ब्रिगेडियर स्तर के अधिकारी तथा राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित थे। इसके अतिरिक्त रूसओमानइंडोनेशियानाइजीरियानेपाल और तंज़ानिया के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

नेशनल डिफेंस कॉलेज के वरिष्ठ सलाहकार मेजर जनरल हरकिरत सिंह (सेवानिवृत्त) के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल वर्तमान में मुंबई एवं पुणे के अध्ययन दौरे पर है।

राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए भारत और मित्र देशों के मध्य रक्षा सहयोग एवं आपसी समझ को और सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi