राज्य की औद्योगिक प्रगति में संतुलन बनाए रखने पर सरकार का विशेष जोर है। पहले राज्य की औद्योगिक प्रगति केवल मुंबई, एमएमआर और पुणे तक सीमित थी। उसे विकेंद्रित कर राज्य के सभी हिस्सों तक पहुँचाने के लिए सरकार प्रयासरत है। सुपा एमआईडीसी इसका एक उत्कृष्ट उदाहरण है। केवल समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर कर रुकने के बजाय, उन्हें जमीन पर उतारने के लिए उद्योग विभाग तत्परता से काम कर रहा है। दावोस में वर्ष 2025 में किए गए करार बहुत तेज़ी से क्रियान्वित हो रहे हैं, ऐसा भी श्री फडणवीस ने कहा।
No comments:
Post a Comment