नागरिकों की समस्याओं का समाधान ही सरकार का एजेंडा – उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि सरकार ने जनता केंद्रित और कल्याणकारी फैसले लिए हैं। अधिवेशन में विदर्भ व मराठवाड़ा के मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी और नागरिकों की समस्याओं का समाधान ही सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि विदर्भ और मराठवाड़ा में कृषि, सिंचाई, स्वास्थ्य, रोजगार सृजन सहित सभी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। अधिवेशन विदर्भ में होने से यहां के मुद्दों पर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। जीडीपी, स्टार्टअप और विदेशी निवेश में महाराष्ट्र अग्रणी है और देश में सबसे अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाएं महाराष्ट्र में चल रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तय 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को पूरा करने में महाराष्ट्र किसी भी प्रकार से पीछे नहीं रहेगा, ऐसा भी उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा।
0000
No comments:
Post a Comment