Sunday, 28 December 2025

देश का सबसे बड़ा शिपयार्ड विकसित करने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट

 मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि देश का सबसे बड़ा शिपयार्ड विकसित करने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआरतैयार की जाए तथा इसके लिए भूमि चयन की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए। जयगढ़आंग्रेरेडी और विजयवाड़ा बंदरगाहों के विकास के लिए वैभववाड़ीकोल्हापुर रेल मार्ग तैयार किया जाना आवश्यक है। इस मार्ग के निर्माण में राज्य सरकार का आर्थिक सहभाग सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि वधावन बंदर से नासिक तक महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल द्वारा प्रस्तावित राजमार्ग बनाया जा रहा है। इस राजमार्ग के दोनों ओर प्रभावित क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए नियोजित विकास किया जाए। बंदरगाह क्षेत्रों के विकास के महत्व को देखते हुए इन स्थानों पर उद्योग स्थापित करने हेतु निवेशकों आकर्षित किया जाए। औद्योगिक विकास को गति देने के लिए महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआयडीसीऔर बंदरगाह विभाग के समन्वय से एक कंपनी स्थापित की जाए। साथ ही निर्माणाधीन वधावन बंदर और उससे जुड़े क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए विशेष नियोजन प्राधिकरण का गठन किया जाए।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi