Sunday, 21 December 2025

मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से 35,362 मरीजों को 299 करोड़ की मदद

 मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से 35,362 मरीजों को 299 करोड़ की मदद

मुंबई, 12 दिसम्बर: पिछले एक वर्ष में मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि कक्ष में कई सुधार किए गए हैं। इन सकारात्मक परिवर्तनों का परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। दिसम्बर 2024 से दिसम्बर 2025 के बीच राज्य के 35,362 मरीजों को कुल ₹299 करोड 43 लाख 52 हजार 400 की चिकित्सा आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

पिछले वर्ष के दौरान कक्ष की ओर से हजारों जरूरतमंद मरीजों को सहायता उपलब्ध कराई गई। भविष्य में और अधिक मरीजों को समय पर मदद मिल सकेइसके लिए त्रिपक्षीय समझौतेस्वास्थ्य से संबंधित सभी सरकारी योजनाओं के एकीकरण जैसे उपक्रमों के माध्यम से सहायता और अधिक आसान होगी।

जिला कक्ष की स्थापना

पहले मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि का लाभ प्राप्त करने के लिए मरीजों और उनके परिजनों को मुंबई आना पड़ता थाजिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देशानुसारइस समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए जिलास्तरीय कक्षों की स्थापना की गई

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi