Sunday, 19 October 2025

कुल और मुंडकारों के लिए कार्य कर रवी नाईक ने रचा इतिहास

 कुल और मुंडकारों के लिए कार्य कर रवी नाईक ने रचा इतिहास

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

पूर्व मुख्यमंत्री रवी नाईक को गणमान्य व्यक्तियों की श्रद्धांजलि

 

पणजी19 अक्टूबर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री रवी नाईक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा किसंत तुकाराम महाराज के अभंग जे का रंजलेगांजले त्यासी म्हणे जो आपुले...’ की भावना को साकार करते हुए रवी नाईक ने समाज के वंचितदबे-कुचले और आवाजहीन वर्ग के लिए काम कर कुल और मुंडकारों के हक में एक स्थायी विरासत बनाई।

पूर्व मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री रवी नाईक का मंगलवार14 अक्टूबर की रात निधन हो गया। उनके कार्यों के स्मरणार्थ गोवा सरकार की ओर से आज कला अकादमी में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई थी। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीसगोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंतस्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणेविद्युत मंत्री सुदिन धवलीकर समेत कई मंत्री और विधायक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने रवी नाईक के व्यक्तित्व की दो महत्वपूर्ण विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहागृहमंत्री के रूप में उनकी दृढ़ता और कृषि मंत्री के रूप में उनकी संवेदनशीलता  ये दोनों पक्ष जनता के मन में सदैव स्मरणीय रहेंगे। उन्होंने जो विरासत तैयार कीवह लंबे समय तक प्रेरणा देती रहेगी। रवी नाईक एक उत्कृष्ट वॉलीबॉल खिलाड़ी थे और उन्होंने वही खेल भावना राजनीति में भी बनाए रखी। उन्होंने जीवन में कई बार जीत और हार देखीपरंतु कभी भी अपनी खिलाड़ूपन की भावना नहीं छोड़ी। उन्होंने संघर्षमय जीवन जियालेकिन कभी किसी से व्यक्तिगत वैर नहीं रखा। वे समाज के दबे-पिछड़े और वंचित वर्ग की आवाज बने।

बहुजन समाज के संरक्षक और कुशल प्रशासक

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने रवी नाईक को बहुजन समाज का संरक्षक बताया। उन्होंने कहाउन्होंने सभी समाजों को एकजुट करने का जो प्रयास कियावह सदैव स्मरणीय रहेगा। चाहे कुल-मुंडकार हों या कृषि क्षेत्रउनका योगदान अत्यंत महत्त्वपूर्ण रहा है। वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत थे। विभिन्न विभागों का कार्यभार संभालते हुए उन्होंने हमेशा आम जनता के हित को प्राथमिकता दी। विभिन्न क्षेत्रों में जो विकास उन्होंने कियावह हमेशा लोगों की स्मृतियों में रहेगा।

तपोभूमि रवी नाईक के कारण ही साकार हुई,ऐसे शब्दों में कुंडई स्थित तपोभूमि के श्री ब्रह्मेशानंद महाराज ने रवी नाईक के योगदान को याद किया।उद्योगपति अवधूत तिंबलो ने रवी नाईक के व्यक्तित्व और नेतृत्व के अनोखे गुणों को याद किया। विद्युत मंत्री सुदिन धवलीकर ने कहा कि भाऊसाहेब बांदोडकर और शशिकला काकोडकर जैसे नेताओं की श्रेणी में रवी नाईक का नाम सम्मानपूर्वक लिया जाएगा।अधिवक्ता रमाकांत खलप ने कहा कि भाऊसाहेब बांदोडकर के बाद रवी नाईक ही सच्चे अर्थों में बहुजन समाज के नेता थे।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्रीपाद नाईकसांसद सदानंद तानवडेसभापति गणेश गावकरस्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणेदामू नाईक तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और रवी नाईक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

0000


No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi