विकसित भारत के लिए नई शिक्षा नीति सहायक सिद्ध होगी: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मुंबई सपनों का शहर है और साथ ही देश की आर्थिक राजधानी भी। ऐसे में यहाँ पाँच विदेशी विश्वविद्यालयों का आना शिक्षा हब के रूप में शहर की छवि को और मज़बूत करेगा।
उन्होंने कहा कि भारत प्राचीन काल से शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में "विकसित भारत" के लिए विभिन्न योजनाएँ लागू की जा रही हैं। नई शिक्षा नीति से विदेशी विश्वविद्यालय भारत में आ सकेंगे और भारतीय संस्थाएँ विदेश में अपनी शाखाएँ खोल सकेंगी।
उन्होंने बताया कि भारत में अब IIT, IIM, ISF, और सिम्बायोसिस जैसी संस्थाएँ विदेशों में भी फैल रही हैं। ऐसे निर्णय भारत को विकसित और शिक्षा के क्षेत्र में वैश्विक नेता बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
No comments:
Post a Comment