Sunday, 15 June 2025

इंद्रायणी नदी पर पुल गिरने की दुर्घटना पर

 इंद्रायणी नदी पर पुल गिरने की दुर्घटना पर

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने व्यक्त किया शोक

दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों के दुःख में हम सहभागी;

राहत कार्य में तेजी लाई गई है

 

मुंबईदिनांक 15: पुणे जिले के तलेगांव के पास इंदोरी क्षेत्र में इंद्रायणी नदी पर स्थित एक पुल के गिरने की दुर्घटना की खबर सुनकर अत्यंत दुःख हुआ है। इस घटना में प्राथमिक जानकारी के अनुसार 2 लोगों की मृत्यु हुई है। मैं उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उनके परिजनों के दुःख में हम सहभागी हैं  ऐसा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने शोक संदेश में कहा है।

 

मुख्यमंत्री फडणवीस ने आगे कहा किइस घटना के संदर्भ में विभागीय आयुक्तजिलाधिकारीपुलिस अधीक्षक और संबंधित तहसीलदार से लगातार संपर्क में हैं। कुछ लोग बह गए हैंजिनकी तलाश युद्धस्तर पर की जा रही है। विभागीय आयुक्त घटनास्थल की ओर रवाना हो चुके हैं। घटनास्थल पर NDRF की टीम भेजी गई है। राहत कार्य में तुरंत तेजी लाई गई है। अब तक 6 लोगों को बचाया गया है। सभी यंत्रणाओं को अलर्ट मोड पर रखा गया है। 32 लोग घायल हुए हैंजिनमें से 6 की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi