बस यही एक पल है’ उनके जीवन का दर्शन था
— राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने महान गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी
मुंबई, 12 एप्रिल: : महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने वरिष्ठ पार्श्वगायिका, पद्म विभूषण और महाराष्ट्र भूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि आशा भोसले न केवल देश की, बल्कि विश्व संगीत जगत की एक सिद्धहस्त और अत्यंत प्रतिभाशाली पार्श्वगायिका थीं। अपनी मधुर और अविस्मरणीय आवाज, विभिन्न संगीत शैलियों को सहजता से गाने की क्षमता और संगीत क्षेत्र में व्यापक योगदान के कारण उन्होंने संगीत प्रेमियों की अनेक पीढ़ियों के दिलों पर राज किया।
लगभग आठ दशकों के अपने शानदार संगीत सफर में उन्होंने अनेक भाषाओं और संगीत विधाओं में असंख्य अमर गीत प्रस्तुत कर भारत की सांस्कृतिक परंपरा को समृद्ध किया। उनकी भावनात्मक अभिव्यक्ति और कला के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के कलाकारों और श्रोताओं को प्रेरित करता रहेगा।
राज्यपाल ने कहा कि “जो भी है बस यही एक पल है” यह उनका लोकप्रिय गीत उनके जीवन दर्शन को दर्शाता था। उनके निधन से संगीत जगत, विशेष र
No comments:
Post a Comment