Monday, 9 February 2026

दावोस करार के माध्यम से अहिल्यानगर में 12 हजार करोड़ रुपये का निवेश; 18 हजार रोजगार सृजन

 दावोस करार के माध्यम से अहिल्यानगर में 12 हजार करोड़ रुपये का निवेश;

18 हजार रोजगार सृजन

– मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

 

तौरल इंडिया के सुपा प्रोजेक्ट का मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन

 

        अहिल्यानगरदि. 8 : दावोस करार के माध्यम से उत्तर महाराष्ट्र के पाँच जिलों में 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश आया है। इसमें अकेले अहिल्यानगर जिले में 11 हजार 519 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसके माध्यम से 18 हजार रोजगार सृजित होंगे और उत्तर महाराष्ट्र में लगभग 75 हजार लोगों को रोजगार मिलेगायह जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी।

 

            सुपा (ता. पारनेर) एमआईडीसी में तौरल इंडिया’ के अत्याधुनिक उत्पादन प्रकल्प का उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री फडणवीस के हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधान परिषद के सभापति प्रा. राम शिंदेजलसंपदा मंत्री तथा जिले के पालकमंत्री डॉ. राधाकृष्ण विखे पाटीलउद्योग मंत्री उदय सामंतसांसद भागवत कराडविधायक काशिनाथ दातेसुरेश धसविक्रमसिंह पाचपुतेतौरल इंडिया के प्रबंध निदेशक भरत गीते और थोनी एल्यूमिनियम के लोथर थोनी आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi