Sunday, 23 November 2025

ग्लोबल पीस ऑनर’ कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न—शौर्य, शांति और जागरूकता का संदेश प्रमुख

 ग्लोबल पीस ऑनर’ कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्नशौर्यशांति और जागरूकता का संदेश प्रमुख

देश की सुरक्षा के लिए नागरिक सतर्क रहें और सुरक्षा व्यवस्था के कान और आंख’ बनें

— मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस


एनआईए प्रमुख डॉ. सदानंद दाते और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को ग्लोबल पीस ऑनर सम्मान

मुंबई, 22 नवंबर — दहशतवाद के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। हर नागरिक को सजग और सतर्क रहना चाहिए। नागरिकों को देश की सुरक्षा व्यवस्था के कान और आंख’ बनकर काम करना चाहिए,” यह आवाहन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ग्लोबल पीस ऑनर कार्यक्रम में किया। यह कार्यक्रम दिवीजा फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर एनआईए प्रमुख डॉ. सदानंद दातेएनएसजी कमांडो सुनील जोधातथा रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को ग्लोबल पीस ऑनर से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि 26/11 हमले को 17 वर्ष बीत गए होंलेकिन उस दिन की पीड़ा आज भी हर भारतीय के दिल में जिंदा है। यह कार्यक्रम शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनकी स्मृति को जीवित रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है,” उन्होंने कहा।

पहलगाम में हाल ही में हुए निर्दोष नागरिकों की हत्या का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएँ दर्शाती हैं कि आतंकवाद का खतरा आज भी बरकरार हैइसलिए हर नागरिक का सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है।

फडणवीस ने कहा कि 26/11 का आतंकी हमला केवल मुंबई या ताज होटल तक सीमित नहीं था। जैसे अमेरिका में ट्विन टॉवर’ पर हमला उसकी संप्रभुता पर हमला थाउसी तरह 26/11 हमला भारत की संप्रभुता पर एक बड़ा प्रहार था। यदि उस समय ठोस जवाब दिया गया होतातो शायद ऐसा हमला दोबारा न होता,” उन्होंने कहा।

उन्होंने बताया कि आज भारत एक मजबूतसक्षम और निर्णायक राष्ट्र बनकर उभरा है। पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई से दुनिया को अपनी क्षमता दिखा दी।

दिल्ली ब्लास्ट की साजिश को नाकाम करते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए हैं।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi