Sunday, 23 November 2025

मुंबई की आत्मा मजबूत है; वह न रुकती है, न टूटती है” –

 मुंबई की आत्मा मजबूत हैवह न रुकती हैन टूटती है” – उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि 26/11 हमले में मुंबई की संस्कृतिउसकी पहचान और उसकी आत्मा को निशाना बनाया गया था। लेकिन मुंबई न रुकीन झुकी। भारत द्वारा पहलगाम हमले के बाद दिया गया जवाब देश की बढ़ती शक्ति का प्रतीक है।

उन्होंने डॉ. सदानंद दाते और नीता अंबानी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तित्व देश का गौरव हैं।

कार्यक्रम में 26/11 हमले के दौरान अद्वितीय साहस दिखाने वाले डॉ. सदानंद दाते का विशेष सत्कार किया गया। कामा अस्पताल में ग्रेनेड हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने आतंकियों का सामना किया और उन्हें निष्क्रिय किया।

रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से समाज में सकारात्मकता और शांति का संदेश फैलाने के लिए नीता अंबानी को सम्मानित किया गया।
सुनील जोधाजिन्हें जिंदा शहीद’ कहा जाता हैको भी सम्मान दिया गया। उन्होंने 26/11 हमले में 20 गोलियाँ झेलींजिनमें से एक आज भी उनके शरीर में मौजूद है।

पहलगाम हमले में मारे गए नागरिकों के परिजनों और 26/11 के शहीदों के परिवारों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकरमंत्री मंगलप्रभात लोढ़ामंत्री आशिष शेलारमुकेश अंबानीबॉलीवुड कलाकारों सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।

00000

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi