Friday, 23 May 2025

जालना में पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर स्मारक को मिलेगा सरकार का सहयोग

  

जालना में पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर स्मारक को मिलेगा सरकार का सहयोग

- वस्त्र उद्योग मंत्री संजय सावकारे

 

मुंबई, 23 मई – पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर की त्रिशताब्दी जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र में विविध सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जालना शहर में अहिल्यादेवी होळकर का एक भव्य स्मारक बनाया जा रहा है। वस्त्र उद्योग मंत्री संजय सावकारे ने आश्वासन दिया है कि इस स्मारक के लिए सरकार स्तर पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा। यह स्मारक जालना को एक सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र के रूप में पहचान दिलाएगा।

यह स्मारक जालना के अंबड चौफुली परिसर में निर्माणाधीन हैजिसकी वस्त्र उद्योग मंत्री संजय सावकारे ने हाल ही में निरीक्षण किया। इस अवसर पर विधायक नारायण कुचेभास्कर आबा दानवेबद्रीनाथ पठाडेभगवान मात्रेस्मारक समिति अध्यक्ष कपिल दहेकरसचिव शांतिलाल बनसोडेकोषाध्यक्ष बालासाहेब अबुजसदस्य तुकाराम कोल्हेएस.एस. दहेकरप्रा. गणेश गुंजालसाहित्यकार पंडित तळेगांवकर और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

मंत्री सावकारे ने कहा कि 24 फुट ऊँचा यह स्मारक देश का सबसे ऊँचा अहिल्यादेवी होळकर स्मारक होगाजो जालना की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक समृद्धि को दर्शाएगा। स्मारक के पीछे ऐतिहासिक महेश्वर किला और इंदौर राजवाड़ा की शैली से प्रेरित 28 फुट ऊँची और 56 फुट चौड़ी पत्थर की दीवार बनाई जाएगीजो इस स्मारक का प्रमुख आकर्षण होगी। सरकार इस भव्य प्रकल्प और उसके सौंदर्यीकरण के लिए सकारात्मक रवैया रखती है।

स्मारक समिति के अध्यक्ष कपिल दहेकर ने कहा कि यह स्मारक अहिल्यादेवी होळकर के कार्यों और उनके समाज सुधारक विचारों का सम्मान है। इससे जालना का सांस्कृतिक गौरव बढ़ेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी।

000

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi