पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर की त्रिशताब्दी जयंती के
उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
मुंबई, 23 मई: पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर की 300वीं जयंती पूरे राज्य में बड़े उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर नासिक, पुणे और नागपुर में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह त्रिशताब्दी समारोह महाराष्ट्र की संस्कृति, परंपरा और इतिहास को गौरव देने का एक बेहतरीन अवसर है, ऐसा प्रतिपादन सांस्कृतिक कार्य और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अॅड. आशिष शेलार ने किया।
यह कार्यक्रम राज्य सरकार के सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से आयोजित किया जा रहा है और मंत्री अॅड. शेलार एवं मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव तथा सांस्कृतिक कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव विकास खारगे के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।
नागपुर में यह सांस्कृतिक कार्यक्रम 25 मई 2025 को शाम5:30 बजे कविवर्य सुरेश भट सभागृह में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर के जीवन चरित्र पर आधारित पोवाड़ा, संगीत, नाटक और अन्य कला प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी।
नासिक में 27 और 28 मई 2025 को ‘गाथा अहिल्यादेवी की, अपनी संस्कृति की’ इस शीर्षक से दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव और नाट्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया है। साथ ही 28 मई को ‘राजयोगिनी अहिल्यादेवी’ इस ऐतिहासिक नाटक का मंचन भी किया जाएगा। दोनों दिन के कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से शुरू होंगे।
पुणे का कार्यक्रम 31 मई 2025 को बालगंधर्व रंगमंदिर में शाम 6 बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर शाहिरी पोवाड़ा, मर्दानी खेल, भारुड, वासुदेव और पुण्यश्लोक महानाट्य जैसे विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से यह आयोजन सुसज्जित होगा जो दर्शकों के मन में अमिट छाप छोड़ेगा।
तीनों जिलों में आयोजित ये सभी कार्यक्रम निःशुल्क हैं और नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे इन कार्यक्रमों में सहभागी बनकर इसका आनंद लें, ऐसा आवाहन सांस्कृतिक कार्य संचालनालय के संचालक विभीषण चवरे ने किया
No comments:
Post a Comment