Monday, 16 February 2026

इस विचार-विमर्श सत्र का उद्घाटन एआई विषय पर आधारित

 इस विचार-विमर्श सत्र का उद्घाटन एआई विषय पर आधारित विशेष वीडियो प्रस्तुति से होगा। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा विजया रहाटकर आर्थिक शक्ति: साझा समृद्धि के लिए राष्ट्रीय अनिवार्यता विषय पर मार्गदर्शन देंगी। यूनिटार की निदेशक मिहोको कुमामोटो समावेशी और समृद्ध भविष्य के लिए स्थानीय क्षमता निर्माण विषय पर अपने विचार रखेंगी। अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) की क्षेत्रीय निदेशक अत्सुको ओकुदा लैंगिक डिजिटल विभाजन को कम करने के लिए महिला सशक्तिकरण विषय पर संबोधित करेंगी।

पैनल चर्चा में विजया रहाटकर महानगरों के बाहर की महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु प्राथमिकताएंकौशल विकासवित्तीय सहायता और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा करेंगीजबकि अत्सुको ओकुदा एशिया-प्रशांत अनुभव के आधार पर डिजिटल विभाजन कम करने के उपायों पर प्रकाश डालेंगी। बृजेश सिंह महिला उपयोगकर्ताओं के लिए साइबर जोखिम और सुरक्षा संबंधी खामियां विषय पर विचार व्यक्त करेंगेवहीं कार्तिक शाह रचनात्मक क्षेत्र में एआई के अवसर और चुनौतियां विषय पर अपनी भूमिका प्रस्तुत करेंगे। परिसंवाद के पश्चात उपस्थितजनों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया जाएगा।

इस सत्र में महानगरों से बाहर की महिलाओं को एआई के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण कैसे प्रदान किया जाएमहिला उद्यमियों के लिए साइबर सुरक्षा की किन कमियों को तत्काल दूर करना आवश्यक हैतथा रचनात्मक अर्थव्यवस्था में एआई से उत्पन्न अवसरों और चुनौतियों का सामना किस प्रकार किया जाएइन विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी। इस कार्यक्रम की संकल्पना एवं समन्वय सलोनी लाखिया (यूनिटार) और आकांक्षा शर्मा (आईटीयू) ने किया है।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi