Friday, 12 December 2025

देश का सबसे बड़ा शिपयार्ड महाराष्ट्र में स्थापित किया जाए

 देश का सबसे बड़ा शिपयार्ड महाराष्ट्र में स्थापित किया जाए

– मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

·         कोल्हापुर से वैभववाड़ी रेल मार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू किया जाए

·         बंदरगाह विभाग की समीक्षा बैठक

 

नागपुरदि. 11 : महाराष्ट्र को प्राप्त 720 किलोमीटर लंबे समुद्रतटनिर्माणाधीन वधावन बंदर और समुद्री क्षेत्र में उपलब्ध अपार संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2026 में देश का सबसे बड़ा शिपयार्ड महाराष्ट्र में स्थापित किया जाएऐसे निर्देश मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिए।

विधान भवन स्थित मंत्री परिषद सभागार में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री फडणवीस ने बंदरगाह विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर मत्स्य व्यवसाय एवं बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि देश का सबसे बड़ा शिपयार्ड विकसित करने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआरतैयार की जाए तथा इसके लिए भूमि चयन की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए। जयगढ़आंग्रेरेडी और विजयवाड़ा बंदरगाहों के विकास के लिए वैभववाड़ीकोल्हापुर रेल मार्ग तैयार किया जाना आवश्यक है। इस मार्ग के निर्माण में राज्य सरकार का आर्थिक सहभाग सुनिश्चित किया जाए।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi