महाराष्ट्र है भारत की असली ‘स्टार्टअप राजधानी’ – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
मुंबई, 9 मार्च: भारत में सबसे अधिक पंजीकृत स्टार्टअप्स महाराष्ट्र में हैं, जिनमें से 45 प्रतिशत स्टार्टअप्स महिलाओं के नेतृत्व में हैं—यह गर्व की बात है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य वास्तव में देश की ‘स्टार्टअप राजधानी’ है और भारत की पांच ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था को हासिल करने में महाराष्ट्र और विशेष रूप से महिला उद्यमियोंका बड़ा हिस्सा होगा।
जुहू स्थित एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित ‘इनोवेशन महाकुंभ 2025’ के उद्घाटन सत्र में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं के मन में हर विचार नवप्रवर्तन है और इस स्टार्टअप के युग में हर व्यक्ति को नया उद्यमी बनने का अवसर है।
उन्होंने ब्रिटेन में उस युग की बात याद दिलाई, जब महिलाओं को मतदान का अधिकार नहीं था, लेकिन 1916 में महर्षी धोंडो केशव कर्वे ने महिलाओं के लिए स्वतंत्र विश्वविद्यालय स्थापित किया। उनकी दूरदृष्टि ने आज महिला सशक्तिकरण और नवप्रवर्तन के नए युग का मार्ग प्रशस्त किया है। राज्य सरकार ने नवउद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिए नीति बनाई है। उन्होंने कहा कि युवाओं के सपनों को पंख देने में सरकार और विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका है और राज्य सरकार हर कदम पर नवउद्यमियों का समर्थन कर रही है।
फडणवीस ने आगे बताया कि आज नवप्रवर्तन सिर्फ नए उत्पाद नहीं ला रहा, बल्कि जीवन को और सरल बन रहा है। जब किसी विचार को मार्केट में उतारा जाता है, तो वह अर्थव्यवस्था को गति देता है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डेटा एनालिटिक्स ने नई सोच को तेजी दी है। उन्होंने यह विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘स्टार्टअप इंडिया’ अभियान की वजह से भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी स्टार्टअप इकॉनॉमी बना है और जल्द ही दूसरी सबसे बड़ी बनेगा।
No comments:
Post a Comment