Wednesday, 6 August 2025

वाधवन बंदरगाह को समृद्धि महामार्ग से जोड़ने के लिए 104.89 किमी का नया ‘फ्रेट कॉरिडोर’

 वाधवन बंदरगाह को समृद्धि महामार्ग से जोड़ने के लिए

 104.89 किमी का नया फ्रेट कॉरिडोर

मुंबई, 5 अगस्त: महाराष्ट्र सरकार ने पालघर जिले के वाधवन बंदरगाह (तवा) को हिंदु हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग से जोड़ने के लिए 104.898 किमी लंबी शीघ्रसंचार द्रुतगति महामार्ग (फ्रेट कॉरिडोर) के निर्माण को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में यह निर्णय मंत्रिमंडल बैठक में लिया गया।

इस परियोजना का क्रियान्वयन महाराष्ट्र राज्य रस्ते विकास महामंडळ (MSRDC) के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए HUDCO से ₹1500 करोड़ का कर्ज लिया जाएगा और कुल ₹2528.90 करोड़ की परियोजना लागत को मंजूरी दी गई है। यह काम 3 वर्षों में पूर्ण किया जाएगा।

वाधवन पोर्ट से समृद्धि महामार्ग तक यह सीधा संपर्क वर्तमान 183.48 किमी के बजाय 104.89 किमी में तय होगाजिससे 78.58 किमी की दूरी की बचत होगी। यात्रा समय भी 4-5 घंटे से घटकर 1-1.5 घंटे हो जाएगा।

यह मार्ग पालघर जिले के डहाणूविक्रमगडजव्हारमोखाडा और नाशिक जिले के त्र्यंबकेश्वर व इगतपुरी तालुकों से होकर गुजरेगा। इससे विदर्भमराठवाड़ा और उत्तर महाराष्ट्र की औद्योगिककृषि और आईटी इकाइयों को गति मिलेगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार तथा बाजार तक बेहतर पहुंच प्राप्त होगी।

0000

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi