Tuesday, 29 July 2025

अंतरराष्ट्रीय शतरंज मंच पर महाराष्ट्र का नाम रोशन – दिव्या देशमुख ने बढ़ाया भारत का गौरव!

 अंतरराष्ट्रीय शतरंज मंच पर महाराष्ट्र का नाम रोशन – दिव्या देशमुख ने बढ़ाया भारत का गौरव!

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विश्व विजेता ग्रँडमास्टर दिव्या देशमुख को दी बधाई

 

मुंबई, 28 जुलाई: महिला विश्व शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीतकर ग्रँडमास्टर दिव्या देशमुख ने भारत का मान गर्व से ऊँचा कर दिया है। खास बात यह है कि महाराष्ट्र की पहली महिला ग्रँडमास्टर के रूप में विश्वविजेता बनकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शतरंज की दुनिया में महाराष्ट्र का नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज कराया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए दिव्या देशमुख को पूरे महाराष्ट्र की ओर से हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने उपविजेता ग्रँडमास्टर कोनेरू हम्पी को भी शुभकामनाएं दी हैं।

 

मुख्यमंत्री श्री. फडणवीस ने कहा कि इन दोनों भारतीय खिलाड़ियों की चालों पर पूरे विश्व का शतरंज जगत टकटकी लगाए देख रहा था। यह भारतीय शतरंज के लिए एक अनोखा और गर्व का क्षण है।

 

अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री श्री. फडणवीस ने कहामहिला विश्व चैंपियनशिप में अपने दूसरे ही प्रयास में दिव्या ने एक भारतीय कीर्तिमान स्थापित किया है। वह महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली किशोरवयीन शतरंज खिलाड़ी बनी हैं। अब वे भारत की चौथी महिला ग्रँडमास्टर भी बन चुकी हैं। अब तक उन्होंने 40 बार भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करते हुए 35 पदक जीते हैंजिनमें 23 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं।

 

मुख्यमंत्री श्री. फडणवीस ने यह भी कहाविश्व खिताब के लिए दो भारतीय खिलाड़ियों के बीच हुआ यह मुकाबला पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। शतरंज जैसे खेल में भारतीय महिला खिलाड़ियों की यह छलांग अत्यंत महत्वपूर्ण है। दिव्या और कोनेरू की चालें एक-दूसरे की बराबरी की थीं। दोनों ने अपनी प्रतिभा से इतिहास रच दिया है। भारत को एक और ग्रँडमास्टर शतरंज खिलाड़ी मिली है – वह भी महाराष्ट्र से। इन दोनों का यह यशस्वी सफर देश के नवोदित खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगा और भारत की खेल प्रतिष्ठा को और भी ऊँचाई देगा।

 

ग्रँडमास्टर दिव्या देशमुख की यह विश्वविजयी उपलब्धि महाराष्ट्र के लिए स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाने योग्य क्षण है। इस उपलब्धि के लिए दिव्या देशमुख को हार्दिक बधाई। उनके सतत प्रयास और सफलताओं के पीछे खड़े प्रशिक्षकोंमार्गदर्शकों और उनके माता-पिता तथा देशमुख परिवार को भी दिल से शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि दिव्या कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में भी इसी तरह की सफलता हासिल करेंगी। उन्हें ढेरों शुभकामनाएं, ऐसा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने संदेश में कहा।

 

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi