मुख्यमंत्री श्री फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना है कि, जिस स्थान पर खनन कार्य होता है, वहां के नागरिकों को खनिज निधि का प्रत्यक्ष लाभ मिलना चाहिए। खनिज उत्खनन और परिवहन से स्थानीय नागरिकों को परेशानी होती है, इसलिए उन्हें ही अधिक से अधिक लाभ मिलना आवश्यक है।
चंद्रपुर जिले ने खनिज क्षेत्र में अनेक उत्तम उपक्रम किए हैं। विशेष रूप से खनिज विकास निधि से रोजगार सृजन, स्वास्थ्य, विकास, शिक्षा और कौशल आधारित नवोन्मेषी परियोजनाएं प्रभावी रूप से लागू की गई हैं। चंद्रपुर और गढ़चिरोली क्षेत्र इंडस्ट्रियल मैग्नेट के रूप में तैयार हो रहा है, जिससे लगभग दीड़ लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विकास पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हुए होना चाहिए। चंद्रपुर को यह संदेश देना होगा कि औद्योगिकीकरण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी किया जा सकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कौशल विकास और रोजगार पर ध्यान देकर 100 प्रतिशत स्थानीय नागरिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री फडणवीस ने कहा कि 50 करोड़ वृक्षारोपण अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया है, इसलिए इस बार भी चंद्रपुर को वृक्षारोपण का बड़ा लक्ष्य प्राप्त करना चाहिए। पूरे भारत में केवल महाराष्ट्र ने ग्रीन कवर बढ़ाया है और प्राकृतिक संपन्नता हासिल की है। अब पूरे महाराष्ट्र का वन क्षेत्र 33 प्रतिशत से अधिक करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि चंद्रपुर जिला प्रशासन ने खनिज विकास निधि से उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
No comments:
Post a Comment