Saturday, 31 May 2025

जे. अस्पताल की सुपर स्पेशालिटी इमारत का कार्य तेज़ी से पूरा करें:

 .जे. अस्पताल की सुपर स्पेशालिटी इमारत का कार्य तेज़ी से पूरा करें:

-राज्य मंत्री माधुरी मिसाळ

मुंबई, 14 मई: जे.जे. अस्पताल में बन रही सुपर स्पेशालिटी इमारत का कार्य तेज़ गति से पूरा किया जाए ताकि एक ही स्थान पर कई उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और ज़रूरतमंद रोगियों को इसका लाभ मिल सके। यह कार्य अक्टूबर तक पूरा हो, इस दिशा में काम करने के निर्देश राज्य मंत्री माधुरी मिसाळ ने दिए।

राज्यमंत्री मिसाळ ने जे.जे. मेडिकल कॉलेज में रुग्णालय का दौरा किया और निरीक्षण कर समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर सचिव धीरज कुमार, आयुक्त राजीव निवतकर, संचालक डॉ. अजय चंदनवाले, अधिष्ठाता डॉ. अजय भंडारवार, अधीक्षक डॉ. संजय सुरासे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान राज्य मंत्री ने कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, जनरल सर्जरी, आईसीयू और नर्सिंग होम विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों के लिए उपयोग में लाई जा रही आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की जानकारी ली। साथ ही डॉक्टरों और कर्मचारियों की शिकायतों का समाधान, रिक्त पदों की भर्ती और डॉक्टर्स के लिए हॉस्टल सुविधाओं की समीक्षा की।

उन्होंने अस्पताल के भोजन की गुणवत्ता, स्कैनिंग सुविधा, ऑपरेशन थिएटर और सर्जरी के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता के बारे में भी संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने बदलते समय की मांग के अनुसार चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों की आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान देने और उन्हें बेहतरीन सुविधाएं देने के निर्देश भी दिए।


No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi