Friday, 11 April 2025

हिलटॉप-हिलस्लोप और बीडीपी क्षेत्रों के लिए समग्र विकास नियंत्रण नियमावली हेतु अध्ययन समूह का गठन

 हिलटॉप-हिलस्लोप और बीडीपी क्षेत्रों के लिए

समग्र विकास नियंत्रण नियमावली हेतु अध्ययन समूह का गठन

 

पुणेदिनांक 10 अप्रैल: पुणे महानगरपालिका (PMC) और पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (PMRDA) की विकास योजना में शामिल हिलटॉप-हिलस्लोप और जैव विविधता उद्यान (BDP) जैसे पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों के लिए एकसमान और पर्यावरण-संवेदनशील विकास नियंत्रण नियमावली (DCR) तैयार करने हेतु राज्य सरकार द्वारा एक अध्ययन समूह का गठन किया गया है। यह महत्त्वपूर्ण पहल शहरी विकास राज्य मंत्री माधुरी मिसाळ के प्रयासों से प्रारंभ हुई है।

 

पुणे महापालिका और पीएमआरडीए के विकास आराखड़े में हिलटॉप-हिलस्लोप झोन का प्रस्ताव हैसाथ ही जैवविविधता पार्क (BDP) के लिए आरक्षण भी सुझाया गया है। इन विषयों पर शीघ्र निर्णय लेने के निर्देश राज्य मंत्री ने दिए थेजिसके परिणामस्वरूप यह संयुक्त व समावेशी नियमावली तैयार करने के लिए अध्ययन समूह गठित किया गया है।

 

सेवानिवृत्त आई.ए.एस. अधिकारी रमणाथ झा की अध्यक्षता में गठित इस अध्ययन समूह में पुणे महानगरपालिका आयुक्तपीएमआरडीए आयुक्तसहनिदेशक (नगर रचना)शहर अभियंतातथा उपसंचालक (नगर रचना – नागरी संशोधन घटक) को शामिल किया गया है।

 

समिति के प्रमुख कार्य होंगे:

प्राप्त आपत्तियाँ और सुझावों का विश्लेषण कर समाधान प्रस्तुत करना

उपयोग क्षेत्र/आरक्षण के क्रियान्वयन का मूल्यांकन करना

पर्यावरण समिति की शिफारिशों का अध्ययन करना

आरक्षण अथवा उपयोग क्षेत्र के लिए नीति-संबंधी सिफारिशें करना

सरकारी और निजी भूमियों की वर्तमान स्थिति का आकलन कर विकास आराखड़ा तैयार करना

अनधिकृत विकासों के संदर्भ में शासन को मार्गदर्शन देना

न्यायालयीन निर्णयों का अध्ययन कर उपयुक्त सिफारिशें प्रस्तुत करना

यह समिति अपना रिपोर्ट एक महीने के भीतर राज्य शासन को सौंपेगी।

0000

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi