*महत्त्वपूर्ण*पूरे देश में *31 अक्टूबर 2024* को दीपावली मनाने को
दीपावली को लेकर जो भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है उसका निवारण काशी के विद्वानों ने कर दिया है। गणितिय मानों, धर्म शास्त्रों एवं पारंपरिक मतों के आधार पर सर्व सम्मति से पूरे देश में *31 अक्टूबर 2024* को दीपावली मनाने को शास्त्र के अनुसार उ्चित बताया है। बनारस हिन्दू विश्व विद्यालय के संस्कृत धर्म विज्ञान संकाय के ज्योतिष विभाग में मंगलवार को श्री *काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद, श्री काशी विद्त परिषद एवं पंचांग लिखने वाले धर्म शास्त्रियों* ने सर्व सम्मति से *31 अक्टूबर 2024* को दीपावली मनाने का निर्णय किया।
*बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के विश्व पंचांग के समन्वयक प्रोफेसर विनय कुमार* ने बताया कि सभी पंचागों के अनुसार अमावस्या का आरम्भ 31 अक्टूबर को सूर्यास्त से पहले होकर 1 नवम्बर को सूर्यास्त के पूर्व ही समाप्त हो रहा है। पंचांगो के अनुसार 31 अक्टूबर, 2024 को ही दीपावली का त्यौहार मनाया जाना सिद्ध है। विद्वानों के अनुसार यह भ्रम की स्थिति कुछ लोगो द्वारा धर्म शास्त्रों का ठीक से अध्य्यन न करने के कारण पैदा हुई है।
*प्रोफेसर विनय कुमार पांडेय* ने बताया कि शास्त्रों में दीपावली के लिए मुख्य काल प्रदोष में अमावस्या का होना जरूरी माना गया है । विद्वानों ने यह बताया कि इस वर्ष प्रदोष (2 घंटे 24 मिनट ) और निशीथ काल ( अर्ध रात्रि ) में अमावस्या 31 अक्टूबर को ही पड़ रही है इसलिए 31 को ही दीपावली मनाना शास्त्र सम्मत है। देश के किसी भी भाग में 1 नवम्बर को पूर्ण प्रदोष काल में अमावस्या नहीं है। इसलिए 1 नवम्बर को दीपावली मनाना शास्त्र के अनुसार उचित नही है।
*अतिरिक्त जानकारी*
भारत सरकार (DoPT) द्वारा जारी की गई अवकाश सूची के अनुसार दीपावली का राजपत्रित (Gazetted Holiday) अवकाश *31 अक्टूबर 2O24* को ही है ।
*श्री अयोध्या धाम* मे बड़ी दीपावली *31 अक्टूबर 2024* को मनाई जाएगी
*धनतेरस*- 29.10.24
*छोटी दीपावली* 30.10.24
*दीपावली* -31.10.24
*गोवर्धन* -2.11.2024
*भाई दूज*-3.11.2024
हर्षोल्लास के साथ दीपावली मनायें ।महालक्ष्मी की कृपा आप सभी पर बनी रहें और दीपावली आपके जीवन में धन, वैभव और समद्धि लेकर आये। धन्यवाद । जय श्री राम🙏
No comments:
Post a Comment