और दिव्यांग 'संदेश' की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े...
दिव्यांग युवक को मुख्यमंत्री की तरफ से तत्काल मदद
कुछ ही मिनटों में मिला पांच लाख का चेक
मुंबई, दिनांक-14 जून: मंत्रालय की छठी मंजिल पर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए हमेशा भीड़ लगी रहती है। मुख्यमंत्री आम लोगों से भी मिलते हैं और उनके निवेदन और आवेदन पत्रों पर कार्यवाही करने का निर्देश देते हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दयालु स्वभाव का आज एक बार फिर सभी को प्रत्यक्ष अनुभव हुआ....मुख्यमंत्री से मिलने आए निर्माण काम करने वाले मजदूर और दुर्घटना में दोनों पैर और एक हाथ खो बैठे जव्हार के संदेश पिठोले को मुख्यमंत्री ने बगैर एक क्षण का इंतजार किये हुए 5 लाख रुपए का चेक दिया....मुख्यमंत्री के व्यवहार से भाव-विभोर हुए संदेश और उनके पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े....
जब मुख्यमंत्री मंत्रालय में बैठक करने के लिए आते हैं तो उसके बाद उन्हें राज्य के कोने-कोने से आम नागरिक मिलने आते हैं। हर एक नागरिक को बगैर मिले मुख्यमंत्री श्री. शिंदे मंत्रालय से नहीं जाते हैं। आम जनता के लिए कल्याणकारी योजना लागू करने और उसको तेजी से अमल में लाने के लिए मुख्यमंत्री श्री. शिंदे अक्सर समीक्षा बैठकों के जरिए प्रशासन को दिशा-निर्देश देते हैं।
आज दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री का मंत्रालय में आगमन हुआ। पहले से आयोजित बैठकें शुरू हुईं... लोकप्रतिनिधि, आम नागरिक भी उनसे मिलने पहुंचे। इसी भीड़ में पालघर जिले के जव्हार के संदेश पिठोले अपने पिता के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री का ध्यान व्हीलचेयर पर बैठे संदेश पर गया। कानून एवं न्याय विभाग की समीक्षा बैठक में जाते समय रास्ते में मुख्यमंत्री ने संदेश के पास रुककर उनसे पूछताछ की और वे समिति कक्ष में आ गए। कानून एवं न्याय विभाग की बैठक में समीक्षा करने के बाद उन्होंने संदेश को बुलाया। उसके पास से पूरी जानकारी ली।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने संदेश को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराने की तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये। संबंधित अधिकारियों को बुलाया गया। तुरंत पूरी प्रक्रिया की गई। वहीं मुख्यमंत्री के सामने संबंधित अधिकारियों द्वारा चेक पर हस्ताक्षर किए गए और मुख्यमंत्री ने संदेश के हाथों में पांच लाख का चेक सौंपा।
निर्माण काम करनेवाले संदेश ने काम के दौरान एक दुर्घटना में एक हाथ और दोनों पैर खो दिए हैं। अपने युवा बेटे को व्हीलचेयर पर लाने वाले पिता को तत्काल राहत देने के मुख्यमंत्री ने मदद का चेक दिया। इसके साथ ही संदेश को कृत्रिम पैर और हाथ बैठाने के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कक्ष के मंगेश चिवटे से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। व्यवसाय करने के लिए एक स्टाल शुरू करें। मुख्यमंत्री ने इस बाबत पालघर में जगह उपलब्ध कराने में मदद करने का भी निर्देश दिया। संदेश को निर्माण महामंडल की ओर से मदद देने के संबंध में भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
00000
And differently abled Sandesh was in tears of joy
Chief minister provides immediate relief to differently abled youth
Rs. 5 lakh cheque given in a matter of few minutes
Mumbai, June 14 :
No comments:
Post a Comment