घनसावंगी विधानसभा क्षेत्र की जलापूर्ति योजनाओं में तेजी लाई जाए
- जलापूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री गुलाबराव पाटिल
मुंबई, 13 मई : जलापूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री गुलाबराव पाटिल ने जालना जिले के घनसावंगी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जलापूर्ति योजनाएं सुनियोजित और समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
वे मंत्रालय में घनसावंगी विधानसभा क्षेत्र की जलापूर्ति परियोजनाओं के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। बैठक में विधायक हिकमत उधाण, जलापूर्ति विभाग के प्रधान सचिव संजय खंदारे, अभियान संचालक प्रतिनिधि सुषमा सातपुते, मुख्य अभियंता प्रशांत भामरे और क्षेत्र से संबंधित जलापूर्ति अधिकारियों की उपस्थिति रही।
मंत्री पाटिल ने कहा कि मराठवाड़ा क्षेत्र की जलापूर्ति परियोजनाएं प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी पंद्रह दिनों में इन कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा और गलत जानकारी देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे जलापूर्ति कार्यों में देरी करने वाले ठेकेदारों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। साथ ही, जो काम वर्तमान में प्रगति पर हैं, उन्हें और गति दी जाए ताकि नागरिकों को जल्द से जल्द लाभ मिल सके।
उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र की सभी जलापूर्ति योजनाओं में सौर ऊर्जा के उपयोग पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment