Monday, 12 May 2025

राज्य सरकार और रक्षा बलों की उच्चस्तरीय समन्वय बैठक अब और बेहतर तालमेल के साथ काम करेंगे

 राज्य सरकार और रक्षा बलों की उच्चस्तरीय समन्वय बैठक

अब और बेहतर तालमेल के साथ काम करेंगे

- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

 

मुंबई, 12 मई – भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव की पृष्ठभूमि में महाराष्ट्र सरकार और रक्षा बलों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में 'वर्षानिवास पर आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार अब रक्षा बलों के साथ और अधिक समन्वय से कार्य करेगी।

राज्य की सुरक्षा और तैयारियों को लेकर हुई इस बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी उपस्थित थे। इस बैठक में राज्य की मुख्य सचिव सुजाता सौनिकभारतीय सेना की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल पवन चड्ढा और कर्नल संदीप सीलनौसेना की ओर से रियर एडमिरल अनिल जग्गी और नौसेना कमांडर नितेश गर्गतथा वायुसेना की ओर से एयर वाइस मार्शल रजत मोहन शामिल हुए।

इसके अलावा बैठक में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI), जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT), बॉम्बे पोर्ट ट्रस्ट (BPT), बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE), एंटी-टेररिज़्म स्क्वॉड (ATS) और होमगार्ड के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

बैठक में खुफिया जानकारी के आदान-प्रदानतकनीक के बेहतर उपयोगएहतियाती उपायों और राज्य सरकार तथा रक्षा बलों के बीच एक तेज और प्रभावी समन्वय तंत्र विकसित करने पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस मौके पर कहाभारतीय सेना ने जिस ताकत और सटीकता के साथ ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दियावह अभूतपूर्व है। मैं भारतीय सैन्य बलों को सैल्यूट करता हूं। मुंबई जैसा शहर अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत की आर्थिक राजधानी है। मुंबई पर हुए पूर्व हमलों के दौरान शत्रुओं ने आर्थिक शक्ति पर वार करने का प्रयास किया था। आने वाले समय में हमें पूरी ताकत से काम करना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि खुफिया जानकारी का समय पर आदान-प्रदान अत्यंत आवश्यक होगा और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सभी एजेंसियों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी। राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और रक्षा बलों के अधिकारी मिलकर एकजुट होकर बेहतर समन्वय से कार्य करेंगे, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया।

इस बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव विकास खारगेअपर मुख्य सचिव अश्विनी भिडेसचिव श्रीकर परदेशीगृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव इक्बाल सिंह चहलपुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्लामुंबई पुलिस आयुक्त देवेन्द्र भारतीमुंबई महापालिका के अतिरिक्त आयुक्त विपिन शर्मानागरी सुरक्षा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रभातकुमारखुफिया विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक शिरीष जैनआपदा प्रबंधन की अतिरिक्त मुख्य सचिव सोनिया सेठीमुंबई और उपनगरों के जिलाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Featured post

Lakshvedhi